Sunday, April 26, 2026
Home Breaking रेल यात्रियों को राहत: स्टेशन पर रद्द एक्सप्रेस ट्रेनें फिर चलेंगी,...

रेल यात्रियों को राहत: स्टेशन पर रद्द एक्सप्रेस ट्रेनें फिर चलेंगी, रेलवे ने जारी किया नया शेड्यूल

31

The Duniyadari: रायपुर- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए नागपुर रेल मंडल के गोंदिया स्टेशन से अस्थायी रूप से रद्द की गई कुछ प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों को फिर से चलाने का निर्णय लिया है। स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 3 (लाइन नंबर 05) में तकनीकी कार्य के कारण इन ट्रेनों को कुछ समय के लिए रद्द किया गया था। अब कार्य में प्रगति होने के बाद इन ट्रेनों को निर्धारित समयानुसार पुनः बहाल किया जा रहा है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार गोंदिया स्टेशन पर ‘वॉशेबल एप्रन’ को हटाकर ‘बैलस्टेड ट्रैक’ में परिवर्तन का कार्य चल रहा था, जिसके चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ था। अब यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चयनित ट्रेनों को पुनः संचालित करने का निर्णय लिया गया है।

बहाल की गई ट्रेनों का विवरण

गाड़ी संख्या 18030 शालीमार – लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस

यह ट्रेन 4 अप्रैल 2026 से 24 अप्रैल 2026 तक अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी।

गाड़ी संख्या 18029 लोकमान्य तिलक टर्मिनल – शालीमार एक्सप्रेस

यह ट्रेन 6 अप्रैल 2026 से 26 अप्रैल 2026 तक पुनः संचालित रहेगी।

गाड़ी संख्या 12101 लोकमान्य तिलक टर्मिनल – शालीमार ज्ञानेश्वरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस

यह ट्रेन 4, 5, 7, 8, 11, 12, 14, 15, 18, 19, 21 और 22 अप्रैल 2026 को चलेगी।

गाड़ी संख्या 12102 शालीमार – लोकमान्य तिलक टर्मिनल ज्ञानेश्वरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस

यह ट्रेन 6, 7, 9, 10, 13, 14, 16, 17, 20, 21, 23 और 24 अप्रैल 2026 को संचालित की जाएगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की पुष्टि अवश्य कर लें। इसके लिए यात्री रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139, रेलवन ऐप या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।