The Duniyadari: धमतरी- सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने और आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए धमतरी पुलिस की यातायात शाखा ने नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान तेज कर दिया है। शहर और आसपास के दुर्घटना संभावित इलाकों को चिन्हित कर वहां नियमित चेकिंग के साथ-साथ आकस्मिक जांच भी की जा रही है।
अभियान के दौरान पुलिस द्वारा ब्रेथ एनालाइजर मशीन से वाहन चालकों की जांच की जा रही है। जांच में नशे की हालत में वाहन चलाते पाए जाने पर संबंधित वाहन को मौके पर ही जब्त कर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही दोषी चालकों को न्यायालय में पेश कर नियमानुसार दंडित कराया जा रहा है।
1 जनवरी 2026 से 29 मार्च 2026 तक चलाए गए अभियान में कुल 155 मामलों में कार्रवाई की गई है। इनमें 98 मोटरसाइकिल, 9 ई-रिक्शा और ऑटो, 12 कार, 18 पिकअप, 4 मेटाडोर, 7 ट्रैक्टर और 7 ट्रक या हाइवा वाहन शामिल हैं। इस दौरान कुल 15 लाख 94 हजार 700 रुपये समन शुल्क के रूप में वसूल किए गए हैं।
पुलिस द्वारा विशेष रूप से शाम और रात के समय अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, ताकि नशे में वाहन चलाने वालों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके। इसके साथ ही नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने, बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन संचालन और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी सख्त कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नशे की हालत में वाहन न चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्ती जारी















