Thursday, April 2, 2026
Home Breaking रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: चौथी लाइन कार्य के चलते कई...

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: चौथी लाइन कार्य के चलते कई मेमू व एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द, गोंडवाना एक्सप्रेस भी प्रभावित

12

The Duniyadari: बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल ने निर्माण कार्यों के चलते कई ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द करने का फैसला लिया है। रेलवे प्रशासन के अनुसार रायगढ़–बिलासपुर मेमू ट्रेन को 12 अप्रैल तक निरस्त किया गया है।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि बिलासपुर–झारसुगुड़ा रेलखंड में चौथी लाइन निर्माण तथा अकलतरा स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कनेक्टिविटी कार्य किया जा रहा है। इसके कारण 31 मार्च से 12 अप्रैल तक स्थानीय यात्रियों को यात्रा में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

वहीं गोंदिया से चलकर झारसुगुड़ा जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को फिलहाल बिलासपुर तक ही चलाया जाएगा, जबकि झारसुगुड़ा-बिलासपुर के बीच यह सेवा 11 अप्रैल तक रद्द रहेगी।

रेलवे ने बताया कि गोंदिया स्टेशन पर वॉशेबल एप्रन को हटाकर उसे बैलेस्टेड ट्रैक में बदला जाएगा। इस कार्य के चलते हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 12410 हजरत निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस 02, 04, 06, 07, 08, 09, 11, 13, 14, 15, 16, 18, 20, 21 और 22 अप्रैल को रद्द रहेगी।

इसी तरह गाड़ी संख्या 12409 रायगढ़-हजरत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस 04, 06, 08, 09, 10, 11, 13, 15, 16, 17, 18, 20, 22, 23 और 24 अप्रैल 2026 को रद्द रहेगी।