Monday, April 6, 2026
Home Breaking रेलवे की बड़ी तैयारी, 10 ट्रेनें रद्द, कई का परिचालन प्रभावित

रेलवे की बड़ी तैयारी, 10 ट्रेनें रद्द, कई का परिचालन प्रभावित

10

The Duniyadari: बिलासपुर- हावड़ा–मुंबई मुख्य रेलमार्ग पर चौथी लाइन निर्माण कार्य के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में 15 से 27 अप्रैल 2026 तक रेल यातायात प्रभावित रहेगा। जांजगीर-नैला स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी और ऑटो सिग्नलिंग से जुड़े प्री-नॉन/नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रेलवे प्रशासन ने 10 ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय लिया है, वहीं दो ट्रेनों को आंशिक रूप से समाप्त एवं प्रारंभ किया जाएगा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस कार्य के पूरा होने के बाद क्षेत्र में ट्रेनों की आवाजाही अधिक सुगम और सुरक्षित हो जाएगी, लेकिन फिलहाल यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

16 से 27 अप्रैल 2026 तक

68738/68737 बिलासपुर–रायगढ़–बिलासपुर मेमू रद्द

16 से 27 अप्रैल 2026 तक

68735 रायगढ़–बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द

15 से 26 अप्रैल 2026 तक

68736 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू पैसेंजर रद्द

15 से 26 अप्रैल 2026 तक

68746 रायपुर–गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द

16 से 27 अप्रैल 2026 तक

68745 गेवरा रोड–रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द

15 से 26 अप्रैल 2026 तक

58204 रायपुर–कोरबा पैसेंजर रद्द

16 से 27 अप्रैल 2026 तक

58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर रद्द

16 से 27 अप्रैल 2026 तक

68734/68733 बिलासपुर–गेवरा रोड–बिलासपुर मेमू रद्द

16 से 27 अप्रैल 2026 तक

68732/68731 बिलासपुर–कोरबा–बिलासपुर मेमू रद्द

11 से 25 अप्रैल 2026 तक

58210 बिलासपुर–गेवरा रोड पैसेंजर रद्द

आंशिक रूप से प्रभावित ट्रेनें

16 से 27 अप्रैल 2026 तक

68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी। बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच सेवा रद्द रहेगी।

16 से 27 अप्रैल 2026 तक

68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से प्रारंभ होगी। झारसुगुड़ा से बिलासपुर के बीच सेवा रद्द रहेगी।

यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था

यात्रियों की परेशानी कम करने के लिए 18250/18249 तथा 18252/18251 कोरबा–रायपुर–कोरबा हसदेव एक्सप्रेस को 16 से 27 अप्रैल 2026 तक कोरबा–बिलासपुर–कोरबा के बीच पैसेंजर ट्रेन के रूप में चलाया जाएगा।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेकर ही स्टेशन पहुंचने की अपील की I