Saturday, April 11, 2026
Home Breaking वार्डवासियों की मांग पर गार्डन का सौंदर्यीकरण शुरू, पार्षद तरुण राठौर ने...

वार्डवासियों की मांग पर गार्डन का सौंदर्यीकरण शुरू, पार्षद तरुण राठौर ने किया भूमि पूजन

12

The Duniyadari: KORBA: वार्ड के अवाला गार्डन की स्थिति काफी समय से खराब थी। आज दिनांक 10/04/2026 को वार्डवासियों की मांग पर आज गार्डन के मरम्मत एवं जीर्णोद्धार/सौंदर्यीकरण कार्य का भूमि पूजन कर कार्य प्रारंभ किया गया।

इस अवसर पर बालको मंडल अध्यक्ष श्री दिलेंद्र यादव, किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री आर. ए. नारायण, बूथ अध्यक्ष श्री निखिल मित्तल, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती अर्चना रूंहिजा, श्री कृष्णा सोनी जी, श्री राजेश सोनी जी, वार्ड के गणमान्य नागरिकों एवं युवा साथियों की उपस्थिति में भूमि पूजन संपन्न हुआ।

वार्ड में तेज गति से विकास कार्य लगातार किए जा रहे हैं। कुछ अन्य समस्याएं भी सामने आई हैं, जिनके संबंध में संबंधित अधिकारियों को पत्र देकर अवगत कराया गया है। जैसे ही स्वीकृति प्राप्त होगी, उन कार्यों को भी शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।

आप सभी के सहयोग और आशीर्वाद से वार्ड के विकास का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

*आपका पार्षद*

*तरुण राठौर*

*वार्ड क्र 39*