Wednesday, April 15, 2026
Home Breaking वेदांता पावर प्लांट हादसा: कांग्रेस ने बनाई जांच समिति, पूर्व मंत्री जयसिंह...

वेदांता पावर प्लांट हादसा: कांग्रेस ने बनाई जांच समिति, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को सौंपी जिम्मेदारी

18

The Duniyadari: कोरबा/सक्ति- 

सक्ति जिले के वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण हादसे को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सख्त रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय जांच समिति का गठन किया है। इस दुर्घटना में कई मजदूरों की मौत और दर्जनों के घायल होने की घटना के बाद राजनीतिक हलकों के साथ-साथ पूरे प्रदेश में चिंता और आक्रोश का माहौल है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर गठित इस समिति की कमान पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को सौंपी गई है। समिति में पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा सहित कई विधायक और वरिष्ठ पदाधिकारियों को शामिल किया गया है, जो हादसे के सभी पहलुओं की गहन जांच करेंगे।

समिति जल्द ही घटनास्थल का दौरा कर पीड़ित परिवारों, घायलों और स्थानीय नागरिकों से बातचीत करेगी। इसके अलावा प्लांट प्रबंधन की भूमिका, सुरक्षा मानकों की स्थिति और हादसे के वास्तविक कारणों की भी जांच की जाएगी। समिति अपनी विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपेगी।

कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि इस दर्दनाक घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। साथ ही भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस सुझाव भी दिए जाएंगे।

जांच समिति के सदस्य इस प्रकार हैं:

जयसिंह अग्रवाल – संयोजक

नोबेल वर्मा – सदस्य

रामकुमार यादव – सदस्य

अटल श्रीवास्तव – सदस्य

बालेश्वर साहू – सदस्य

राघवेन्द्र सिंह – सदस्य

व्यास कश्यप – सदस्य

शेषराज हरवंश – सदस्य

रहीम गबेल – सदस्य

राजेश अग्रवाल – सदस्य

समिति का उद्देश्य हादसे की सच्चाई सामने लाने के साथ-साथ औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ठोस कदम सुनिश्चित करना भी बताया गया है।