Thursday, April 16, 2026
Home Breaking कोरबा कोर्ट परिसर में फरार आरोपी गिरकर घायल, पुलिस पकड़ने पहुंची तो...

कोरबा कोर्ट परिसर में फरार आरोपी गिरकर घायल, पुलिस पकड़ने पहुंची तो भागने के दौरान हुआ हादसा

16

The Duniyadari: कोरबा के जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक फरार आरोपी अधिवक्ता भवन की दूसरी मंजिल से गिरकर घायल हो गया।

घायल आरोपी की पहचान संदीप अग्रवाल के रूप में हुई है, जो कटघोरा थाना क्षेत्र के एक मामले में लंबे समय से फरार बताया जा रहा था।

जानकारी के अनुसार, संदीप अग्रवाल अपने प्रकरण से जुड़े दस्तावेजों के लिए आरटीआई आवेदन की सुनवाई में शामिल होने कोर्ट पहुंचा था। इसी दौरान उसे पकड़ने के लिए पुलिस टीम भी वहां पहुंच गई। पुलिस को देखते ही आरोपी घबराकर भागने लगा और अधिवक्ता भवन की दूसरी मंजिल तक पहुंच गया।

भागने के दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ा। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद अधिवक्ताओं ने तत्काल उसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

घटना की सूचना मिलते ही प्रतीक चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घायल आरोपी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।