Saturday, April 18, 2026
Home Breaking आईटीआई में मेहमान प्रवक्ताओं की भर्ती, 20 अप्रैल तक करें आवेदन

आईटीआई में मेहमान प्रवक्ताओं की भर्ती, 20 अप्रैल तक करें आवेदन

11

The Duniyadari: Raigarh-  जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में कौशल आधारित प्रशिक्षण को मजबूत करने के लिए मेहमान प्रवक्ताओं की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

प्राचार्य एवं नोडल अधिकारी, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था रायगढ़ द्वारा जारी सूचना के अनुसार विभिन्न ट्रेडों में रिक्त पदों को भरने के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

जारी जानकारी के मुताबिक शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था रायगढ़ में बेसिक कॉस्मेटोलॉजी के 2 पद तथा सर्फेस ऑर्नामेंटेशन टेक्नीक्स (एंब्रॉयडरी) के 2 पद रिक्त हैं।

वहीं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था धरमजयगढ़ में वर्कशॉप कैलकुलेशन एवं इंजीनियरिंग ड्राइंग का 1 पद तथा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था तमनार में भी इसी ट्रेड के 1 पद के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

इन सभी पदों पर नियुक्ति अस्थायी रूप से मेहमान प्रवक्ता के रूप में की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन जमा करना होगा।

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026 शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है।

आवेदन के साथ अभ्यर्थियों को अपनी शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां संलग्न करना अनिवार्य होगा।

पदों से संबंधित विस्तृत जानकारी, पात्रता, नियम एवं शर्तें संबंधित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं के नोटिस बोर्ड पर उपलब्ध हैं, जहां अभ्यर्थी जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।