Sunday, April 19, 2026
Home Breaking गांव में महिला की संदिग्ध हालत में जलकर मौत, दरवाजा अंदर से...

गांव में महिला की संदिग्ध हालत में जलकर मौत, दरवाजा अंदर से बंद मिला

5
Oplus_16908288

The Duniyadari: रायपुर-  राजधानी के तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम लखना में रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक महिला की घर के अंदर जलकर मौत हो गई।

घटना से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतिका की पहचान 55 वर्षीय कुमारी साहू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोपहर के समय महिला घर में अकेली थी। इसी दौरान घर के भीतर से चीख-पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

जब ग्रामीणों ने दरवाजा खोलने की कोशिश की, तो वह अंदर से बंद मिला और भीतर आग लगी हुई थी।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण घर की छत पर चढ़कर किसी तरह अंदर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक महिला गंभीर रूप से झुलस चुकी थी और उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही तिल्दा-नेवरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।