Monday, April 20, 2026
Home Breaking CG BREAKING: मृत मिला तेंदुआ, वन विभाग जांच में जुटा

CG BREAKING: मृत मिला तेंदुआ, वन विभाग जांच में जुटा

14
Oplus_16908288

The Duniyadari: मैनपुर क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब राष्ट्रीय राजमार्ग-130 सी पर धवलपुर मार्ग के पास एक तेंदुआ मृत अवस्था में मिला।

घटना मैनपुर से करीब 10 से 12 किलोमीटर दूर की बताई जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क किनारे तेंदुए का शव देखा, जिसके बाद तत्काल वन विभाग को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही धवलपुर रेंज की वन विभाग टीम मौके पर पहुंची। रेंजर कामता प्रसाद मरकाम की मौजूदगी में तेंदुए का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद विभागीय नियमों के तहत शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि तेंदुआ पानी की तलाश में सड़क पर आया होगा और किसी तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गया। हालांकि, वन विभाग इस मामले में जहर देकर शिकार किए जाने की संभावना से भी इंकार नहीं कर रहा है, क्योंकि क्षेत्र में पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

फिलहाल वन विभाग पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही तेंदुए की मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। वन विभाग ने आसपास के इलाके में निगरानी भी बढ़ा दी है।