Wednesday, April 22, 2026
Home Breaking आशीष गोयल को मिली उपाध्यक्ष पद की बड़ी जिम्मेदारी, अग्रवाल समाज में...

आशीष गोयल को मिली उपाध्यक्ष पद की बड़ी जिम्मेदारी, अग्रवाल समाज में खुशी की लहर

18

The Duniyadari:कोरबा- अग्रवाल समाज में खुशी और उत्साह का माहौल है। समाज के युवा एवं सक्रिय सदस्य आशीष गोयल को अग्रवाल समाज का उपाध्यक्ष चुने जाने पर विभिन्न वर्गों द्वारा उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

आशीष गोयल की इस नियुक्ति को समाज के लिए एक सकारात्मक और प्रेरणादायक कदम माना जा रहा है। उन्हें एक कर्मठ, ईमानदार और समाज के प्रति समर्पित युवा चेहरा के रूप में देखा जाता है। उनके चयन से समाज में नई ऊर्जा और एकता को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

समाज के वरिष्ठजनों और युवाओं ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में अग्रवाल समाज विकास, संगठन और सामाजिक कार्यों के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

इस अवसर पर शहर भर से बधाई संदेशों का तांता लगा हुआ है, वहीं समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।