The Duniyadari: सुकमा जिले में एकीकृत बाल विकास परियोजना के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों को भरने के लिए योग्य महिला अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
यह भर्ती जिले के अलग-अलग ग्रामों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद उरसांगल-02, चिमलीपेंटा (तुमलपाड़), तारलागुड़ा (बैनपल्ली), किस्टाराम के मंगलगुड़ा व बेदेपाड़-02 तथा करीगुण्डम के पालोड़ी केंद्र में खाली हैं।
वहीं सहायिका के पद ताडमेटला-02, सिलगेर-02, भेज्जी (ओन्देरपारा), करीगुण्डम (फेसलपाड़), गोलापल्ली (तुमाबंगू), पेंटापाड़ (एन्टापाड़-01) और टेटराई (कसलपाड़) केंद्रों में रिक्त बताए गए हैं।
इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थी 17 अप्रैल 2026 से 2 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन केवल ई-भर्ती आंगनबाड़ी पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला महिला एवं बाल विकास विभाग या संबंधित बाल विकास परियोजना कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।















