Wednesday, April 22, 2026
Home Breaking CG NEWS: सुशासन तिहार और जनगणना को लेकर सख्ती, कर्मचारियों की छुट्टियों...

CG NEWS: सुशासन तिहार और जनगणना को लेकर सख्ती, कर्मचारियों की छुट्टियों पर लगी रोक

13

The Duniyadari: रायपुर-  राज्य सरकार ने आगामी सुशासन तिहार और जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को ध्यान में रखते हुए शासकीय कर्मचारियों की छुट्टियों को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार अगले तीन माह तक बिना पूर्व अनुमति के कोई भी कर्मचारी अवकाश पर नहीं जा सकेगा।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि सभी अधिकारी और कर्मचारी सक्षम प्राधिकारी से अवकाश स्वीकृत होने के बाद ही छुट्टी पर जाएंगे। बिना अनुमति कार्यालय से अनुपस्थित रहने की स्थिति में इसे स्वैच्छिक अनुपस्थिति माना जाएगा और सेवा नियमों के तहत ‘ब्रेक इन सर्विस’ यानी सेवा में व्यवधान की कार्रवाई की जा सकती है।

आदेश में यह भी कहा गया है कि आकस्मिक अवकाश की स्थिति में कर्मचारियों को यथासंभव फोन या डिजिटल माध्यम से पहले सूचना देना अनिवार्य होगा। इसके बाद कार्यालय में उपस्थित होने पर इसकी लिखित पुष्टि करनी होगी।

इसके अलावा, लंबे अवकाश जैसे अर्जित अवकाश पर जाने से पहले संबंधित कर्मचारी को अपने कार्यों का प्रभार किसी अन्य अधिकारी या कर्मचारी को विधिवत सौंपना होगा। शासन ने सभी विभागों को इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।