Friday, April 24, 2026
Home Breaking लापरवाही पर गिरी गाज, कलेक्टर ने बाबू को किया सस्पेंड

लापरवाही पर गिरी गाज, कलेक्टर ने बाबू को किया सस्पेंड

12

The Duniyadari: रायपुर-  राजधानी में कैंसर से जूझ रही एक महिला व्याख्याता की चिकित्सा प्रतिपूर्ति राशि लंबे समय तक लंबित रखने के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने मामले में लापरवाही बरतने वाले संबंधित बाबू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, वहीं संस्थान के प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

बताया गया है कि पीड़ित व्याख्याता ने इलाज के लिए आर्थिक परेशानी होने पर कलेक्टर से सीधे मुलाकात कर मदद की अपील की थी। शिकायत मिलते ही कलेक्टर ने इसे गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

इसके बाद संबंधित प्रस्ताव संचालनालय लोक शिक्षण को भेजा गया और प्रक्रिया को प्राथमिकता देते हुए महज दो दिनों के भीतर करीब 2 लाख रुपये की राशि स्वीकृत कर दी गई। स्वीकृत राशि डीडीओ को जारी कर भुगतान सुनिश्चित कराया गया, जिससे लंबे समय से अटकी सहायता तुरंत मिल सकी।

प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से न केवल पीड़िता को राहत मिली, बल्कि विभागीय कामकाज में लापरवाही पर सख्त संदेश भी गया है।