Sunday, April 26, 2026
Home Breaking दिल दहला देने वाली वारदात: मजदूर की पत्थर से कुचलकर हत्या

दिल दहला देने वाली वारदात: मजदूर की पत्थर से कुचलकर हत्या

9
Oplus_16908288

The Duniyadari: दुर्ग जिले के जेवरा चौकी क्षेत्र अंतर्गत करहीडीह में शनिवार रात एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक मजदूर की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है।

मृतक की पहचान नारायण निषाद के रूप में हुई है, जो मूलतः बेरला का निवासी था। वह भिलाई के करहीडीह इलाके में किराए के मकान में रहकर मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहा था। शनिवार देर रात सांस्कृतिक भवन के पास उसका शव खून से लथपथ हालत में मिला। बदमाशों ने उसके सिर और चेहरे को भारी पत्थर से कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि नारायण का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था और वह उससे अलग रह रहा था। उसकी पत्नी करहीडीह में ही अपने मायके में रह रही है, जबकि नारायण अकेले रहकर मजदूरी कर रहा था।

फिलहाल हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर सुराग जुटाए जा रहे हैं।