Monday, April 27, 2026
Home Breaking CG BREAKING: मोवा में पूर्व मंत्री के बेटे का निधन, पुलिस जांच...

CG BREAKING: मोवा में पूर्व मंत्री के बेटे का निधन, पुलिस जांच में जुटी

8

The Duniyadari: रायपुर- पंडरी थाना क्षेत्र के मोवा इलाके से दुखद खबर सामने आई है। पूर्व मंत्री धनीराम साहू के 45 वर्षीय बेटे जय साहू का शव उनके घर में मिला। सूचना मिलने पर पंडरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

परिजनों के अनुसार, जय साहू कुछ समय से पारिवारिक तनाव से गुजर रहे थे। बताया गया कि पत्नी से अनबन और निजी परेशानियों के चलते वे मानसिक रूप से परेशान थे।

घटना के समय उन्होंने खुद को कमरे में बंद कर लिया था। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने दरवाजा खोला तो अंदर उनका शव मिला।

फिलहाल पंडरी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही चल पाएगा। घटना के बाद परिवार और क्षेत्र में शोक का माहौल है।