Tuesday, April 28, 2026
Home Breaking छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट कल: 10वीं-12वीं के नतीजे 29 अप्रैल को दोपहर 2:30...

छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट कल: 10वीं-12वीं के नतीजे 29 अप्रैल को दोपहर 2:30 बजे होंगे जारी

12

The Duniyadari: छत्तीसगढ़ के लाखों विद्यार्थियों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने घोषणा की है कि कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम बुधवार, 29 अप्रैल को दोपहर 2:30 बजे aaजारी किए जाएंगे। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा दोनों परीक्षाओं के नतीजे एक साथ घोषित किए जाएंगे।

मंत्री ने कहा कि यह परिणाम सिर्फ अंकों का आंकलन नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों की वर्षों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों व अभिभावकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि वे परिणाम को सकारात्मक रूप में स्वीकार करें और आगे की पढ़ाई व करियर के लिए आत्मविश्वास के साथ कदम बढ़ाएं।

इस साल हाईस्कूल परीक्षा में करीब 3.20 लाख और हायर सेकेंडरी में लगभग 2.45 लाख छात्र शामिल हुए हैं। बड़ी संख्या में छात्र आगे की प्रवेश परीक्षाओं और एडमिशन प्रक्रिया के लिए रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे।

दरअसल, इस बार परिणाम जारी होने में थोड़ी देरी हुई है। पहले अप्रैल के मध्य तक नतीजे आने की संभावना थी, लेकिन हिंदी प्रश्नपत्र लीक होने के कारण दोबारा परीक्षा करानी पड़ी, जिससे शेड्यूल प्रभावित हुआ।

पिछले साल बोर्ड ने 7 मई को रिजल्ट घोषित किया था, जिसमें 10वीं का पास प्रतिशत करीब 69 फीसदी और 12वीं का 82 फीसदी से अधिक रहा था। इस बार भी छात्रों और अभिभावकों की नजरें अच्छे परिणाम की उम्मीद पर टिकी हैं।