Wednesday, April 29, 2026
Home Breaking छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026 आज: दोपहर 2:30 बजे जारी होंगे 10वीं-12वीं के...

छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026 आज: दोपहर 2:30 बजे जारी होंगे 10वीं-12वीं के नतीजे

7

The Duniyadari: रायपुर-  छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) आज 29 अप्रैल को कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित करने जा रहा है। दोपहर 2:30 बजे जारी होने वाले इन नतीजों का इंतजार लाखों छात्रों को है। रिजल्ट जारी होते ही विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट्स — cg.results.nic.in, cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे।

छात्र अपने रोल नंबर के माध्यम से आसानी से मार्कशीट ऑनलाइन चेक कर पाएंगे। इस बार बोर्ड परीक्षाओं में कुल 5.66 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें 10वीं के 3,20,535 और 12वीं के 2,45,785 विद्यार्थी शामिल हैं।

राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन से परिणाम की घोषणा करेंगे। इस दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव और शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए पहले ही परिणाम की तारीख और समय की जानकारी साझा कर दी थी, जिसके बाद छात्रों में उत्सुकता और बढ़ गई है।