Wednesday, May 6, 2026
Home Breaking छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 42 IAS और 1 IFS अफसरों के...

छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 42 IAS और 1 IFS अफसरों के तबादले; कई कलेक्टर बदले, ACS से लेकर सचिव स्तर तक फेरबदल

19

The Duniyadari : Raipur- छत्तीसगढ़ शासन ने मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एक साथ 42 आईएएस और 1 आईएफएस अफसरों की पोस्टिंग और अतिरिक्त प्रभार में बदलाव के आदेश जारी किए गए।

इस सर्जरी में अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव से लेकर कई जिलों के कलेक्टर स्तर तक के अफसर शामिल हैं। कई महत्वपूर्ण विभागों में नई तैनाती की गई है।

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी सूची के मुताबिक कई वरिष्ठ अफसरों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं कुछ को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। कई जिलों में कलेक्टर बदल दिए गए हैं।

सरकार का मानना है कि इस फेरबदल से प्रशासनिक कामकाज में तेजी आएगी और योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर होगा। सभी अफसरों को जल्द नई जगह जॉइन करने के निर्देश दिए गए हैं।