Wednesday, May 6, 2026
Home Breaking IPL 2026: रायपुर में मैच से पहले कलेक्टर ने ली हाई लेवल...

IPL 2026: रायपुर में मैच से पहले कलेक्टर ने ली हाई लेवल मीटिंग, पार्किंग-ट्रैफिक-सुरक्षा पर दिए सख्त निर्देश; ओवररेटिंग पर लगेगी रोक

4
Oplus_16908288

The Duniyadari: Raipur-  शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में 10 और 13 मई को होने वाले IPL मुकाबलों की तैयारियों को लेकर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के साथ अहम बैठक की।

डॉ. सिंह ने कहा कि यह राज्य के लिए बड़ा आयोजन है। पार्किंग की पुख्ता व्यवस्था करने और किसी भी सामान की ओवररेटिंग न होने देने के निर्देश दिए। पुलिस से तालमेल कर सुरक्षा और ट्रैफिक का प्लान पहले से तैयार रखने को कहा।

कलेक्टर ने एंट्री पॉइंट पर वॉलेंटियर तैनात करने, वाईफाई-इंटरनेट मजबूत रखने और दर्शकों की एंट्री स्मूद बनाने पर जोर दिया। खिलाड़ियों और फैंस के लिए सभी जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा। प्रशासन की SOP का सख्ती से पालन और आपदा प्रबंधन की एडवांस प्लानिंग के निर्देश भी दिए।

आग से बचाव के लिए फायर उपकरणों की जांच जिला सेनानी से समन्वय कर पहले ही कराने, हर गेट पर वॉलेंटियर रखने और मेडिकल टीम तैनात करने को कहा गया। स्टेडियम परिसर में CCTV कैमरे लगाने के भी निर्देश दिए।

क्रिकेट संघ के सीईओ हरी गोंडापल्ली ने बताया कि इस बार टिकट सिर्फ ऑनलाइन बेचे जा रहे हैं। बैठक में निगम आयुक्त विश्वदीप, प्रभारी एसपी मनीषा ठाकुर, एडीएम उमाशंकर बंदे, एएसपी विवेक शुक्ला और BCCI के प्रतिनिधि मौजूद रहे।