Thursday, May 7, 2026
Home Breaking कोरबा पुलिस का सख्त एक्शन, 90 से ज्यादा हिस्ट्रीशीटर और गुंडा तत्वों...

कोरबा पुलिस का सख्त एक्शन, 90 से ज्यादा हिस्ट्रीशीटर और गुंडा तत्वों की SP ऑफिस में परेड; ‘सजग कोरबा-सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत दी कड़ी चेतावनी

4

The Duniyadari: कोरबा- अपराध पर लगाम कसने के लिए कोरबा पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में 90 से अधिक निगरानी बदमाश और गुंडा तत्वों की विशेष परेड कराई गई। परेड में सभी की हाजिरी लेकर उनकी गतिविधियों का ब्यौरा खंगाला गया और साफ शब्दों में कहा गया कि अब अपराध से दूर रहें।

यह कार्रवाई SP सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में चल रहे “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत की गई। अभियान का मकसद जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत करना और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसना है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने परेड में मौजूद सभी हिस्ट्रीशीटरों को सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि अपराध छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ें। अगर दोबारा किसी अपराध में नाम आया तो कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।

कोरबा पुलिस सभी निगरानी बदमाशों पर लगातार नजर रख रही है। थाना और चौकी स्तर पर जवानों को इनकी मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी दी गई है ताकि कोई भी संदिग्ध हरकत होते ही तुरंत एक्शन लिया जा सके।

पुलिस का कहना है कि मकसद सिर्फ कार्रवाई नहीं, बल्कि इन लोगों को सुधारकर मुख्यधारा से जोड़ना भी है ताकि जिले में शांति और सुरक्षा का माहौल बना रहे।

कोरबा पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना, चौकी या डायल-112 पर दें। जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।