Thursday, May 7, 2026
Home Breaking ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ओडिशा से ला रहे...

‘ऑपरेशन आघात’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ओडिशा से ला रहे 18 किलो गांजे के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

9

The Duniyadari: Raigarh-  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चल रहे ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत पुलिस ने लगातार दूसरे दिन गांजा तस्करों पर शिकंजा कसा है। साइबर और चक्रधरनगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने ओडिशा से रायगढ़ लाई जा रही गांजे की खेप पकड़ी। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 18.1 किलो गांजा बरामद किया गया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि नीले रंग की Hero Destini Prime स्कूटी से तीन लोग अवैध गांजा लेकर रायगढ़ आ रहे हैं। इस पर साइबर प्रभारी निरीक्षक विजय चेलक की अगुवाई में टीम ने ग्राम सम्बलपुरी मेन रोड पर नाकेबंदी की। मुखबिर के बताए अनुसार स्कूटी रोककर तीनों संदिग्धों से पूछताछ की गई।

आरोपियों की पहचान विजय एक्का 34 वर्ष, हेमसागर यादव 43 वर्ष निवासी नारायणपुर मुड़ापारा लैलूंगा और परमेश्वर यादव 45 वर्ष निवासी फरसाटोली बागबहार जशपुर के रूप में हुई। तलाशी में हेमसागर यादव के पास दो बोरियों में 18 किलो 100 ग्राम गांजा मिला, जिसकी कीमत करीब 1.81 लाख रुपये आंकी गई। पूछताछ में तीनों ने ओडिशा से गांजा लाकर रायगढ़ में बेचना कबूला।

पुलिस ने गांजे के साथ एक Vivo Y100A स्मार्टफोन और तस्करी में इस्तेमाल स्कूटी भी जब्त की। कुल जब्ती 2.11 लाख रुपये की है। तीनों आरोपियों पर चक्रधरनगर थाने में NDPS Act की धारा 20, 29 के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

गौरतलब है कि इसके पहले पुसौर क्षेत्र में भी गांजे की बड़ी खेप पकड़ी गई थी।