The Duniyadari: जगदलपुर– शहर के जंगल किनारे सुनसान इलाके में तीन दिन से लापता युवक का शव संदिग्ध हालत में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक प्रवीण वार्ड का रहने वाला जावा नाग था। शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हालत में मिला और उस पर आवारा कुत्तों के नोचने के निशान थे।
स्थानीय लोगों ने जंगल में शव पड़े होने की जानकारी दी, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।
पुलिस अब जांच कर रही है कि युवक की मौत पहले हुई और बाद में कुत्तों ने शव को नोचा, या मौत के पीछे कोई और वजह है। शव की हालत बेहद खराब होने से कई सवाल उठ रहे हैं।
फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है और PM रिपोर्ट का इंतजार है।















