Friday, May 8, 2026
Home Breaking भाजपा नेता नरेंद्र देवांगन के जन्मदिन पर कोरबा में दिखा अभूतपूर्व जनसमर्थन,...

भाजपा नेता नरेंद्र देवांगन के जन्मदिन पर कोरबा में दिखा अभूतपूर्व जनसमर्थन, सेवा-सम्मान और संगठनात्मक शक्ति का भव्य प्रदर्शन

17

The Duniyadari: KORBA- भारतीय जनता पार्टी के युवा, ऊर्जावान एवं लोकप्रिय नेता, पूर्व जिला महामंत्री भारतीय जनता युवा मोर्चा तथा कोहड़िया वार्ड के निर्विरोध निर्वाचित पार्षद नरेंद्र देवांगन के जन्मदिन के अवसर पर पूरे कोरबा नगर में अभूतपूर्व उत्साह, जनसमर्थन एवं संगठनात्मक एकजुटता का माहौल देखने को मिला। 5 मई की रात 12 बजे से शुरू हुआ शुभकामनाओं का सिलसिला देर रात तक लगातार जारी रहा। शहर के विभिन्न मंडलों, वार्डों एवं सामाजिक स्थलों पर भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं आमजन द्वारा जगह-जगह स्वागत, सम्मान एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए।

सुभाष चौक, निहारिका में भारतीय जनता पार्टी कोसाबाड़ी मंडल एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित भव्य जन्मोत्सव कार्यक्रम में हजारों कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की उपस्थिति ने पूरे क्षेत्र को उत्सव स्थल में बदल दिया। ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी, पुष्पवर्षा एवं माल्यार्पण के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने लोकप्रिय नेता का आत्मीय स्वागत किया। “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद”, “लखन भईया जिंदाबाद” एवं “नरेंद्र भैया जिंदाबाद” के नारों से पूरा निहारिका क्षेत्र देर रात तक गूंजता रहा।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र देवांगन को फलों की टोकरियों से तौलकर अनूठे अंदाज में सम्मानित किया। इसके पश्चात जरूरतमंदों एवं आमजन के बीच फलों का वितरण किया गया तथा भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों को शरबत पिलाकर जनसेवा का संदेश दिया गया। आयोजन ने यह साबित कर दिया कि भाजपा कार्यकर्ता केवल राजनीति तक सीमित नहीं बल्कि सेवा और सामाजिक सरोकारों में भी अग्रणी भूमिका निभाते हैं।

जन्मदिन के अवसर पर कोसाबाड़ी मंडल, बालको मंडल, दर्री मंडल, सर्वमंगला मंडल एवं अन्य मंडलों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए। वहीं सर्वमंगला मंदिर परिसर स्थित शांति भवन वृद्धाश्रम पहुंचकर नरेंद्र देवांगन ने बुजुर्गजनों का आशीर्वाद लिया तथा जरूरतमंद वृद्धजनों के बीच वस्त्र वितरण कर सेवा एवं सम्मान का संदेश दिया। इस दौरान वृद्धजनों ने उन्हें दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद प्रदान किया।

अपने जन्मदिन पर नरेंद्र देवांगन ने माँ सर्वमंगला मंदिर, भवानी मंदिर एवं अन्य धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। वहीं उनके वार्ड क्षेत्र क्रमांक 18 कोहड़िया अंतर्गत नर्सरीपारा, पीपरपारा एवं जोगियाडेरा क्षेत्र में भी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। जगह-जगह पुष्पमाला पहनाकर, मिठाई खिलाकर एवं आतिशबाजी कर कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के प्रति स्नेह और सम्मान व्यक्त किया।

कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठजनों एवं क्षेत्रवासियों ने नरेंद्र देवांगन की लोकप्रियता, सरलता एवं जनसंपर्क शैली की खुलकर सराहना की। लोगों ने कहा कि कोरबा की राजनीति में माननीय उद्योग, श्रम, वाणिज्य, सार्वजनिक उपक्रम एवं आबकारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन जी अपनी सहजता, सौम्यता एवं सभी को साथ लेकर चलने की कार्यशैली के लिए विशेष पहचान रखते हैं। उसी परंपरा को उनके छोटे भाई नरेंद्र देवांगन भी पूरी आत्मीयता एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ा रहे हैं।

उपस्थित लोगों ने कहा कि नरेंद्र देवांगन हर वर्ग के लोगों से आत्मीय संबंध रखते हैं और हमेशा जरूरतमंदों की सहायता के लिए तत्पर रहते हैं। उनका सरल, सहज एवं मिलनसार व्यवहार ही उन्हें कार्यकर्ताओं और आमजन के बीच विशेष रूप से लोकप्रिय बनाता है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि नरेंद्र देवांगन संगठन के ऐसे जमीनी नेता हैं जो हर छोटे-बड़े कार्यकर्ता का सम्मान करते हुए सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं।

इस अवसर पर पांचों मंडल अध्यक्ष डॉ राजेश राठौर ,मनीष मिश्रा,योगेश मिश्रा,मनोज लहरें, डिलेंद्र यादव,पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री प्रकाश अग्रवाल जी, मंडल महामंत्री श्री मिलाप बरेठ जी, मंडल उपाध्यक्ष श्री प्यारे लाल साहू जी, पार्षद श्री लक्ष्मण श्रीवास जी, पार्षद श्री राकेश वर्मा जी, पूर्व पार्षद श्री दिनेश वैष्णव जी, युवा नेता श्री राम कुमार राठौर जी , पूर्व दर्री मंडल महामंत्री श्री अनिल यादव जी, श्री शैलेन्द्र देवांगन जी,जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो श्री संजय मानिकपुरी जी ,युवा मोर्चा जिला महामंत्री मोंटी पटेल युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष कोसाबाड़ी श्री निहाल सोनी,कोरबा श्री सागर टामवानी जी,श्री नवीन ठाकुर जी श्री अश्वनी चन्द्रा जी, श्री धीरू जायसवाल जी, सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, युवा मोर्चा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में नरेंद्र देवांगन ने सभी वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी का स्नेह, विश्वास एवं आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत और प्रेरणा है। संगठन एवं समाज सेवा के प्रति मेरा समर्पण सदैव इसी प्रकार बना रहेगा और मैं निरंतर जनहित के कार्यों के लिए सक्रिय रहूंगा।