Friday, May 8, 2026
Home Breaking छत्तीसगढ़ में IAS अफसरों का तबादला: पुष्पा साहू बनीं सचिव माध्यमिक शिक्षा...

छत्तीसगढ़ में IAS अफसरों का तबादला: पुष्पा साहू बनीं सचिव माध्यमिक शिक्षा मंडल

7

The Duniyadari: रायपुर– राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल किया है। शिक्षा और जिला प्रशासन स्तर पर तीन आईएएस अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी हुए हैं।

2012 बैच की आईएएस पुष्पा साहू को सचिव, माध्यमिक शिक्षा मंडल नियुक्त किया गया है। 6 मई 2026 को जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए उन्हें आगामी आदेश तक इस पद पर पदस्थ रखा गया है।

वहीं 2016 बैच की आईएएस रोक्तिमा यादव को कोरिया जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है। वे अस्थाई रूप से यह जिम्मेदारी संभालेंगी। पहले 6 मई के आदेश में उन्हें आयुक्त, उच्च शिक्षा के पद पर पदस्थ किया गया था, जिसे संशोधित कर अब कलेक्टर कोरिया बनाया गया है।

2019 बैच की आईएएस रीता यादव को आयुक्त, उच्च शिक्षा के पद पर पदस्थ किया गया है। साथ ही उन्हें प्रबंध संचालक, राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (RUSA) का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। उनके कार्यभार ग्रहण करते ही यह पद वरिष्ठ वेतनमान के संवर्गीय पद के समकक्ष माना जाएगा।