Monday, May 11, 2026
Home Breaking ‘ऑपरेशन तलाश’ के तहत बड़ी कार्रवाई: दुष्कर्म-POCSO और मारपीट केस में फरार...

‘ऑपरेशन तलाश’ के तहत बड़ी कार्रवाई: दुष्कर्म-POCSO और मारपीट केस में फरार गिरफ्तार

13
Oplus_16908288

The Duniyadari: Raigarh- फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चल रहे “ऑपरेशन तलाश” के तहत तमनार पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और मारपीट के मामलों में फरार चल रहे आरोपी राकेश सोनी उर्फ देवा को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए तमनार पुलिस ने 19 साल के राकेश सोनी को आमाघाट से घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी के खिलाफ 18 जून 2024 को थाना तमनार में गुम बालिका के मामले में अपराध क्रमांक 167/2024 दर्ज हुआ था। जांच में बालिका के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने धारा 363, 366, 376(2)(एन) IPC और पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत कार्रवाई कर पहले गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था।

दुष्कर्म और पॉक्सो केस में जमानत पर बाहर आने के बाद आरोपी ने अक्टूबर 2025 में साथियों के साथ मारपीट की। प्रार्थी नरेंद्र सिदार की शिकायत पर थाना तमनार में अपराध क्रमांक 252/25 धारा 296, 351(2), 115(2), 3(5) के तहत केस दर्ज हुआ। इसके बाद से आरोपी फरार था। पॉक्सो केस में कोर्ट में पेश न होने पर उसके खिलाफ स्थायी वारंट भी जारी हुआ था।

थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव आहेर ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया था। गांव में दिखने की सूचना पर प्रधान आरक्षक बनारसी लाल सिदार, आरक्षक पुष्पेंद्र सिदार, पुरुषोत्तम सिदार और रंजीत भगत की टीम ने उसे दबोच लिया।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि “ऑपरेशन तलाश” के तहत फरार अपराधियों को पकड़कर कानून के दायरे में लाना पुलिस की प्राथमिकता है। कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।