Wednesday, May 13, 2026
Home Breaking सिविल लाइन पुलिस ने की कार्रवाई: महिला शराब तस्कर गिरफ्तार

सिविल लाइन पुलिस ने की कार्रवाई: महिला शराब तस्कर गिरफ्तार

13
Oplus_16908288

The Duniyadari: Raipur-  सिविल लाइन थाना पुलिस ने अवैध शराब बेचते हुए एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी संगीता बाघ के पास से 30 पौवा आई कोन अंग्रेजी शराब जब्त की गई है। उसकी कीमत करीब 3600 रुपये बताई जा रही है।

*मुखबिर की सूचना पर मारा छापा*

पुलिस को सूचना मिली थी कि शांति नगर दुर्गा नगर के खाली मैदान के पास एक महिला अवैध शराब लेकर ग्राहक तलाश रही है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी सिविल लाइन के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची।

टीम ने मुखबिर के बताए हुलिए के आधार पर महिला को घेरकर पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम संगीता बाघ पति गोवर्धन बाघ, उम्र 40 वर्ष, निवासी मटिया मोड़ दोदेकला थाना विधानसभा रायपुर बताया।

*झोले में मिली 30 पौवा शराब*

तलाशी के दौरान आरोपी के पास सफेद रंग के झोले में 30 पौवा अंग्रेजी शराब मिली। शराब रखने के वैध दस्तावेज मांगने पर वह कोई कागजात नहीं दिखा सकी और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करती रही।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शराब जब्त कर ली। थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 269/26 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट में केस दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।