Wednesday, May 20, 2026
Home Breaking KORBA: पेट्रोल पंप संचालक को धमकी देने का आरोप, भाजपा नेता के...

KORBA: पेट्रोल पंप संचालक को धमकी देने का आरोप, भाजपा नेता के भाई पर केस दर्ज

13

The Duniyadari: कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप संचालक के साथ कथित दुर्व्यवहार और धमकी देने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भाजपा नेता के भाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक उरगा स्थित धनराज पेट्रोल पंप के संचालक ने प्रवीण पांडेय पर पंप परिसर में पहुंचकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी ने विवाद के दौरान उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए उरगा थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 और 351(3) के तहत अपराध कायम किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।