Saturday, June 6, 2026
Home Breaking आयकर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश के 182 अधिकारियों के तबादले

आयकर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश के 182 अधिकारियों के तबादले

10

The Duniyadari: Raipur- प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त (सीजी एवं एमपी) ने विभागीय प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर अधिकारियों के तबादले और पदस्थापन आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल के तहत बस्तर से लेकर ग्वालियर तक विभिन्न कार्यालयों में पदस्थ अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।

जारी आदेश के अनुसार 20 अतिरिक्त एवं संयुक्त आयुक्त स्तर के अधिकारियों, 48 उपायुक्तों तथा 114 आयकर अधिकारियों (आईटीओ) के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इनमें कई ऐसे अधिकारी भी शामिल हैं जिन्हें हाल के महीनों में पदोन्नति मिली थी और उनके स्थानांतरण की संभावना पहले से जताई जा रही थी।

विभाग ने प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए 18 अतिरिक्त आयुक्तों और 11 उपायुक्तों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी सौंपी हैं। नई पदस्थापन व्यवस्था के तहत सभी अधिकारियों को 12 से 15 जून के बीच अपने नए कार्यस्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

आयकर विभाग के इस बड़े फेरबदल को संगठनात्मक कार्यकुशलता बढ़ाने और विभिन्न क्षेत्रों में प्रशासनिक संतुलन स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा