Friday, June 12, 2026
Home Breaking खाद्य विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

खाद्य विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

14

The Duniyadari: Raipur- राज्य के खाद्य विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाओं के आदेश जारी किए गए हैं। विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत विभिन्न जिलों एवं संभागों में कार्यरत खाद्य अधिकारियों और सहायक खाद्य अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

आदेश के अनुसार, आशीष चतुर्वेदी को जशपुर से स्थानांतरित कर महासमुंद भेजा गया है, जबकि अरुण मेश्राम को राजनांदगांव से जशपुर की जिम्मेदारी दी गई है। सरगुजा में पदस्थ शिवेंद्र कामठे को संचालनालय में पदस्थ किया गया है।

इसी क्रम में संचालनालय में सहायक खाद्य अधिकारी के रूप में कार्यरत देवेंद्र बग्गा को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (केसीजी) जिले का प्रभारी खाद्य अधिकारी नियुक्त किया गया है। एमसीबी जिले में पदस्थ सहायक खाद्य अधिकारी जतिन देवांगन को बस्तर भेजा गया है, वहीं सुरेश साहू को दुर्ग से स्थानांतरित कर दंतेवाड़ा में पदस्थ किया गया है।

सरगुजा में रिक्त हुई जिम्मेदारी को देखते हुए सहायक खाद्य अधिकारी चित्रकांत ध्रुव को प्रभारी खाद्य अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। विभागीय आदेश में सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस प्रशासनिक फेरबदल को विभागीय कार्यों में बेहतर समन्वय और संचालन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।