The Duniyadari: Raipur– मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai आज रायगढ़ और जशपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान वे धार्मिक एवं जनजातीय समाज से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह रायपुर से रवाना होकर रायगढ़ पहुंचेंगे, जहां वे शिव मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होकर पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वे जशपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।
दौरे के अंत में मुख्यमंत्री अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचेंगे। यहां वे स्थानीय लोगों से मुलाकात करने के साथ विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेंगे तथा रात्रि विश्राम करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर दोनों जिलों में प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।















