The Duniyadari: Raipur– मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह बगिया से रवाना होकर कुनकुरी विकासखंड के पण्डरीपानी पहुंचेंगे, जहां जैविक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित कार्यशाला में भाग लेंगे। इसके साथ ही जनकल्याणकारी शिविरों में शामिल होकर हितग्राहियों से संवाद करेंगे तथा विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रमों में भी उपस्थित रहेंगे।
दोपहर में मुख्यमंत्री बेमताटोली पहुंचकर उत्कल ब्राह्मण समाज सेवा समिति के प्रस्तावित सामाजिक भवन के निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। इसके बाद वे जिले में चल रहे प्रमुख अधोसंरचना परियोजनाओं का जायजा लेंगे। इस दौरान गिनाबहार में निर्माणाधीन स्वास्थ्य सुविधाओं, चराईडांड में विकसित किए जा रहे 220 बिस्तरों वाले अस्पताल, फिजियोथेरेपी एवं नर्सिंग कॉलेज, साथ ही सलियाटोली में तैयार हो रहे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और नालंदा परिसर का निरीक्षण करेंगे।
मुख्यमंत्री साय सलियाटोली में आयोजित ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’ कार्यक्रम में भी शामिल होंगे और किसानों को संबोधित करेंगे। दिनभर के कार्यक्रमों के बाद वे शाम को अंबिकापुर के लिए प्रस्थान करेंगे।













