Saturday, June 20, 2026
Home Breaking CG NEWS: 25 जून को रोजगार मेला, 684 पदों पर होगी भर्ती

CG NEWS: 25 जून को रोजगार मेला, 684 पदों पर होगी भर्ती

7

The Duniyadari: रायगढ़ जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र की ओर से 25 जून को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला सुबह 10:30 बजे से जिला रोजगार कार्यालय परिसर में आयोजित होगा, जहां निजी क्षेत्र की कई कंपनियां विभिन्न पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया संचालित करेंगी।

रोजगार मेले में कुल 684 रिक्त पदों पर चयन किया जाएगा। इनमें इलेक्ट्रिकल मीटर टेक्नीशियन, लाइफ मित्र, सेल्स ऑफिसर, डेवलपमेंट ऑफिसर और नर्सिंग ट्यूटर जैसे पद शामिल हैं। अलग-अलग कंपनियों द्वारा योग्य अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर चयन किया जाएगा।

इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, बीएससी और बीएससी नर्सिंग जैसी शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित की गई हैं। चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार आकर्षक वेतन भी दिया जाएगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने इच्छुक युवाओं से रोजगार मेले में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और बायोडाटा साथ लाना अनिवार्य होगा। रोजगार मेले से जुड़ी विस्तृत जानकारी जिला रोजगार कार्यालय और ई-रोजगार पोर्टल पर उपलब्ध है।