Monday, June 22, 2026
Home Breaking शराब के पैसों को लेकर विवाद, युवक पर जानलेवा हमला; सीने में...

शराब के पैसों को लेकर विवाद, युवक पर जानलेवा हमला; सीने में कई बार चाकू घोंपा, आरोपी फरार

11
Oplus_16908288

The Duniyadari: Raipur– खरोरा थाना क्षेत्र के मंधाईपुर गांव में एक युवक पर हुए जानलेवा हमले से इलाके में सनसनी फैल गई। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक का निजी अस्पताल के आईसीयू में इलाज जारी है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, जीवन लाल यादव उर्फ नंदू पर गांव के ही अरुण सायतोडे ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले के दौरान नंदू के सीने पर कई वार किए गए, जिससे उसे गंभीर अंदरूनी चोटें आई हैं।

परिजनों का आरोप है कि घटना की शुरुआत शराब पीने के लिए पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद से हुई। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले नंदू के बड़े भाई से पैसे मांगे थे। इनकार किए जाने पर उसने कथित तौर पर चेन से गला दबाने की कोशिश की थी। इसके बाद अगले दिन वह नंदू की तलाश में पहुंचा और मौका मिलते ही उस पर चाकू से हमला कर दिया।

घटना के बाद घायल युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। इधर, परिजनों ने पुलिस पर मामले को गंभीरता से नहीं लेने और हल्की धाराओं में प्रकरण दर्ज करने का आरोप लगाया है।

वहीं, वारदात के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है। घटना को लेकर ग्रामीणों में भी आक्रोश का माहौल है।