The Duniyadari: Raipur- जिला प्रशासन ने राजस्व व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस संबंध में कलेक्टर द्वारा तबादला आदेश जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार आरंग, धरसीवां, मंदिर हसौद, खरोरा और गोबरा नवापारा सहित विभिन्न तहसीलों में पदस्थ तहसीलदारों का स्थानांतरण किया गया है। सभी अधिकारियों को नए पदस्थापना स्थल पर निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन का मानना है कि इस फेरबदल से राजस्व संबंधी कार्यों में गति आएगी और आम नागरिकों को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।
















