Thursday, July 2, 2026
Home Breaking छत्तीसगढ़ डाक विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, एक अधिकारी का तबादला, दूसरे को...

छत्तीसगढ़ डाक विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, एक अधिकारी का तबादला, दूसरे को मिला सेवा विस्तार

14

The Duniyadari: Raipur- छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल में गुरुवार को प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। मुख्य पोस्टमास्टर जनरल कार्यालय द्वारा जारी आदेश के तहत अंबिकापुर में सहायक डाक अधीक्षक (ASP) के रूप में कार्यरत एच.आर. साहू का तबादला करते हुए उन्हें कांकेर का नया डाक अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

वहीं, रायपुर रेल डाक सेवा के अधीक्षक सरजीत सरकार को एक वर्ष का सेवा विस्तार प्रदान किया गया है। वे पिछले चार वर्षों से इसी पद पर कार्यरत हैं। सामान्यतः केंद्रीय विभागों में अधिकारियों का स्थानांतरण निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद किया जाता है, लेकिन इस निर्णय ने विभागीय हलकों में चर्चा का विषय बना दिया है।

हालिया आदेश के बाद डाक विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच इस फैसले को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं चल रही हैं। विभागीय स्तर पर इसे प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़ा नियमित कदम माना जा रहा है।