Thursday, July 2, 2026
Home Breaking रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: 17 नवंबर तक कई ट्रेनें रहेंगी...

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: 17 नवंबर तक कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, कुछ का बदलेगा रूट, कई शॉर्ट टर्मिनेट

13

The Duniyadari: Raipur 

दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) के चक्रधरपुर मंडल में कंसबहाल–धारुआडीही सेक्शन पर ट्रैक अनुरक्षण और आधारभूत संरचना से जुड़े कार्यों के लिए 3 जुलाई से 17 नवंबर 2026 तक मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। यह ब्लॉक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को रहेगा। रेलवे के अनुसार यह कार्य ट्रैक की सुरक्षा मजबूत करने और यात्रियों को सुरक्षित रेल यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

मेगा ब्लॉक के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) से जुड़ी कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। इस दौरान कुछ ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, कुछ को बीच रास्ते में समाप्त या प्रारंभ किया जाएगा, जबकि कुछ ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

17005 हैदराबाद–रक्सौल एक्सप्रेस (निर्धारित तिथियों पर हैदराबाद से प्रस्थान)

17006 रक्सौल–हैदराबाद एक्सप्रेस (निर्धारित तिथियों पर रक्सौल से प्रस्थान)

18109/18110 टाटानगर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–टाटानगर एक्सप्रेस

18114 बिलासपुर–टाटानगर एक्सप्रेस

18113 टाटानगर–बिलासपुर एक्सप्रेस

साउथ बिहार एक्सप्रेस पर भी असर 13288 आरा–दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस निर्धारित तिथियों पर राउरकेला स्टेशन तक ही चलेगी और राउरकेला–दुर्ग के बीच रद्द रहेगी। वहीं 13287 दुर्ग–आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस राउरकेला से ही रवाना होगी तथा दुर्ग–राउरकेला खंड में संचालित नहीं होगी।

इन ट्रेनों का बदलेगा रूट 18478 योगनगरी ऋषिकेश–पुरी उत्कल एक्सप्रेस निर्धारित तिथियों पर ईब–झारसुगुड़ा रोड–संबलपुर सिटी–कटक मार्ग से होकर चलेगी। इसके अलावा 13288 आरा–दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस भी कुछ निर्धारित तिथियों पर कांड्रा–सीनी मार्ग से दुर्ग पहुंचेगी और टाटानगर–गम्हरिया सेक्शन को छोड़कर चलेगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और संचालन संबंधी जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, हेल्पलाइन या पूछताछ केंद्र से अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।