The Duniyadari: Raipur- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार को राजधानी रायपुर में आयोजित कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। दिनभर के तय कार्यक्रम के तहत वे सहकारिता, सामाजिक संवाद और महिला सशक्तिकरण से जुड़े आयोजनों में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री का पहला कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे कृषि मंडपम ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन है, जहां वे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
इसके बाद शाम 5:30 बजे एक निजी होटल में आयोजित संवाद संगोष्ठी में भाग लेंगे। वहीं, शाम 6:45 बजे वे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित ‘नारी संगम’ कार्यक्रम में शामिल होकर उपस्थितजनों को संबोधित करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री रात 8 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।















