Saturday, July 4, 2026
Home Breaking रोजगार का सुनहरा मौका: आज लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 235 से ज्यादा पदों...

रोजगार का सुनहरा मौका: आज लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 235 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

13

The Duniyadari: Raipur- प्रदेश के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए शनिवार का दिन रोजगार के नए अवसर लेकर आया है। विभिन्न जिलों में आयोजित होने वाले प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से 235 से अधिक रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समय पर अपने सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ कैंप में शामिल होकर सीधे रोजगार का अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

राजनांदगांव स्थित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर में सुबह 9 बजे से प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा। इस रोजगार मेले के जरिए प्रतिष्ठित कंपनियों में विभिन्न पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

कैंप में शासकीय एवं निजी आईटीआई से उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के अलावा वर्ष 2022-24 और 2023-24 सत्र के प्रशिक्षणरत विद्यार्थी भी भाग ले सकेंगे। इसके साथ ही 12वीं और स्नातक उत्तीर्ण महिला एवं पुरुष उम्मीदवारों को भी आवेदन का अवसर दिया गया है। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 से 32 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपने साथ 10वीं और आईटीआई की अंकसूची एवं प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो तथा अन्य आवश्यक शैक्षणिक दस्तावेजों की मूल एवं छायाप्रति लेकर पहुंचें, ताकि चयन प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

यह प्लेसमेंट कैंप निजी क्षेत्र की नामी कंपनियों में रोजगार पाने का अच्छा अवसर माना जा रहा है। योग्य अभ्यर्थी निर्धारित समय पर पहुंचकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं और अपनी योग्यता के अनुसार नौकरी हासिल कर सकते हैं।