Wednesday, July 8, 2026
Home Breaking यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई, 62 चालान काटकर वसूला ₹27,200 जुर्माना

यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई, 62 चालान काटकर वसूला ₹27,200 जुर्माना

10

The Duniyadari: बीजापुर- सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से बीजापुर पुलिस ने जिले में विशेष यातायात जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 62 चालान बनाए गए और 27,200 रुपये का समन शुल्क वसूला गया।

यह अभियान पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव के मार्गदर्शन में तथा डीएसपी एवं यातायात नोडल अधिकारी विनीत साहू के नेतृत्व में संचालित किया गया। यातायात शाखा की टीम ने विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच कर मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की।

जांच अभियान में यातायात प्रभारी केशव ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक विजय मंडावी सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध नियमानुसार चालानी कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के साथ-साथ पुलिस ने लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया। वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और सभी यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी गई। साथ ही नागरिकों को सुरक्षित यातायात के लिए जागरूक रहने और नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई गई।