Wednesday, August 5, 2026
Home Breaking मंत्रिपरिषद की बैठक शुरू, बाढ़ राहत और किसानों के मुद्दों पर होगी...

मंत्रिपरिषद की बैठक शुरू, बाढ़ राहत और किसानों के मुद्दों पर होगी चर्चा

10

The Duniyadari: Raipur- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय स्थित महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की अहम बैठक शुरू हो गई है। बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों में बाढ़ की स्थिति और उससे प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा की जा रही है।

बताया जा रहा है कि सरकार राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति का आकलन करेगी और प्रभावित इलाकों के लिए आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए आवश्यक कदमों पर भी चर्चा होने की संभावना है।

खरीफ सीजन के मद्देनजर किसानों को खाद की उपलब्धता भी बैठक का प्रमुख विषय हो सकता है। सरकार प्रदेश में खाद के मौजूदा भंडार और वितरण व्यवस्था की समीक्षा कर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दे सकती है।

माना जा रहा है कि बैठक में जनहित और कृषि से जुड़े कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी। प्रदेशभर की नजर अब मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए जाने वाले फैसलों पर टिकी हुईp है।