Wednesday, August 12, 2026
Home दुर्ग शराब पार्टी में Girl Friend-Boy Friend का विवाद, एक थप्पड़ के बाद...

शराब पार्टी में Girl Friend-Boy Friend का विवाद, एक थप्पड़ के बाद बदल गई पूरी कहानी

5

The Duniyadari: दुर्ग। शराब पार्टी के दौरान Girl Friend और Boy Friend के बीच हुआ विवाद उस वक्त गंभीर हो गया, जब 28 वर्षीय सिद्धांत दान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामला अंजोरा चौकी क्षेत्र का है। सिद्धांत अपनी Girl Friend अंजलीना तंवर के घर पहुंचा था, जहां कुछ दोस्तों के साथ शराब पार्टी चल रही थी।

बताया जा रहा है कि पार्टी के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि नशे में सिद्धांत ने अंजलीना को गाली दी, जिसके बाद अंजलीना ने उसे थप्पड़ मार दिया। इसके बाद सिद्धांत गुस्से में घर की छत पर चला गया।

छत पर बेसुध मिला Boy Friend, Girl Friend ने दिया CPR

कुछ देर बाद अंजलीना छत पर पहुंची तो सिद्धांत बेसुध हालत में पड़ा मिला। उसने उसे होश में लाने की कोशिश की और CPR भी दिया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

शादी की तैयारी थी, अब मौत की वजह बनी रहस्य

सिद्धांत और अंजलीना की शादी होने वाली थी। घटना के बाद पुलिस ने पार्टी में मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असली कारण सामने आएगा।