The Duniyadari: कोरबा। महानदी कॉम्प्लेक्स, निहारिका में श्री शिव औषधालय के संस्थापक एवं नाड़ीवैद्य पंडित शिव कुमार शर्मा के मुख्य आतिथ्य में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वज पूजन एवं ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद राष्ट्रगान और भारत माता की जय तथा वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया।

मुख्य अतिथि नाड़ीवैद्य पंडित शिव कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वतंत्रता और स्वच्छंदता के बीच अंतर समझाया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता का अर्थ मनमानी या स्वच्छंद जीवन जीना नहीं, बल्कि अनुशासन और निर्धारित नियमों का पालन करते हुए जीवन को व्यवस्थित बनाना है।
उन्होंने कहा कि ‘स्व’ का अर्थ स्वयं और ‘तंत्र’ का अर्थ नियम एवं व्यवस्थित व्यवस्था से है। आयुर्वेद में बताए गए जीवनोपयोगी नियमों का पालन करना स्वस्थ एवं निरोगी जीवन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उनके अनुसार नियंत्रणहीन व्यवहार स्वच्छंदता है, जबकि नियमबद्ध और अनुशासित आचरण ही वास्तविक स्वतंत्रता का स्वरूप है।
उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए व्यक्ति को अपने खान-पान, दिनचर्या और व्यवहार में अनुशासन अपनाना चाहिए। नियमयुक्त जीवनशैली के माध्यम से ही बेहतर स्वास्थ्य और निरोगी जीवन की प्राप्ति संभव है।
कार्यक्रम का संचालन नेत्रनंदन साहू ने ऊर्जावान अंदाज में किया। समारोह के समापन अवसर पर महानदी कॉम्प्लेक्स के कार्यकारी अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने उपस्थित अतिथियों, व्यापारियों एवं नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
समारोह में हरेंद्र साहू, विजेंद्र गुप्ता, फिरोज मेमन, विकास अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, संजय अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा, प्रतिभा शर्मा, डॉ. वागेश्वरी शर्मा, पवन मोदी, संतोष शर्मा, अनंत केजरीवाल, कैलाश अग्रवाल, नीलेश भोजासिया, रजत कर, विमल जैन, दीपक श्रीवास, विनोद शर्मा, प्रतीक मोदी, समीर श्रीवास, प्रमोद जांगड़े, सुधीर सक्सेना, कुश गुप्ता, अश्विनी बुनकर, अरुण मानिकपुरी, कमल धारिया, देवबलि कुंभकार, कंवल चंद्रा, हिमांशु साहू, सुधा श्रीवास, सिद्धराम शाहनी, अनुराग कंवर, गुनगुन राठिया, शैल निषाद, पिंकी बरेठ, सहदेव यादव, दयांश नारायण शर्मा एवं हर्ष नारायण शर्मा सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण एवं नागरिक उपस्थित रहे।































