Wednesday, August 19, 2026
Home छत्तीसगढ़ उपराष्ट्रपति के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने की...

उपराष्ट्रपति के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

8

The Duniyadari: रायपुर। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 2 सितंबर को छत्तीसगढ़ के प्रवास पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान वे रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।

उपराष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपराष्ट्रपति के दौरे से जुड़ी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, प्रोटोकॉल, यातायात प्रबंधन, चिकित्सा सुविधाओं, स्वागत व्यवस्था और कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक इंतजामों को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए।

मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के अनुसार होंगी व्यवस्थाएं

मुख्य सचिव विकासशील ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपराष्ट्रपति के प्रवास के दौरान सभी व्यवस्थाएं निर्धारित प्रोटोकॉल और मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ तैयारियां पूरी करने और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।