The Duniyadari: बिलासपुर, 20 अगस्त। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने लोअर ज्यूडिशियल सर्विस कैडर में नियुक्त 56 नए सिविल जज (जूनियर डिवीजन) की पदस्थापना का आदेश जारी किया है। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल राजनीश श्रीवास्तव की ओर से जारी आदेश के तहत नवनियुक्त न्यायिक अधिकारियों को प्रदेश के विभिन्न न्यायिक जिलों में जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सभी अधिकारियों को 29 अगस्त 2026 तक अपने निर्धारित पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। संबंधित प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीशों को अधिकारियों को ज्वाइन कराने के बाद इसकी रिपोर्ट हाईकोर्ट रजिस्ट्री को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
23 न्यायिक जिलों में मिली जिम्मेदारी
नवनियुक्त सिविल जजों की नियुक्ति बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, बलौदाबाजार, कोरबा, जशपुर, रायगढ़, जांजगीर, बैकुंठपुर, राजनांदगांव, महासमुंद, धमतरी, अंबिकापुर, सूरजपुर, कांकेर, कोंडागांव, जगदलपुर, दंतेवाड़ा, कवर्धा, मुंगेली और बलरामपुर-रामानुजगंज सहित विभिन्न न्यायिक जिलों में की गई है।
किसे कहां मिली पदस्थापना
आदेश के मुताबिक अंजुम आरा और कुसुमांजलि सिन्हा को बालोद, शिवांगी तिवारी, एकांश अग्रवाल, आर्यमान सिंह रघुवंशी, अंकित नांदे, रौशन कुमार पाठक, दीपक कुमार चंद्राकर और प्रथमेन्द्र हिडको को रायपुर में पदस्थ किया गया है।
आयुष चौरसिया, अगन कुमार डहाके, शक्ति चतुर्वेदी, दीपपाल अजगल्ली और एंजेल सिंह को बिलासपुर की जिम्मेदारी मिली है। वहीं शुभम नामदेव, प्रज्ञा वैष्णव और ज्योति शर्मा को बेमेतरा भेजा गया है।
कार्तिकी अवंतिका, राशि कंकरवाल और कोमल कृति उरांव की पदस्थापना जांजगीर में हुई है। अपेक्षा सिंघई और दुर्गेश नंदिनी मरावी को बैकुंठपुर, जबकि सिमरप्रीत सलूजा और यश मौर्य को मुंगेली में नियुक्त किया गया है।
दीपांशी जैन, सौनक वर्मा और आयुष यार्डी को दुर्ग, जबकि शुभम राठौर, यशवंत देवांगन और समृद्धि जोशी को राजनांदगांव में पदस्थ किया गया है। हिमालय रवि और दीक्षा किंडो को सूरजपुर तथा अभिनव अग्रवाल को जशपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
रायगढ़ में हृषिता अग्रवाल, नागेंद्र सिंह और तेशंक ध्रुव की पदस्थापना हुई है। त्रिप्ति अग्रवाल और प्रिया सोमावर कोरबा, जबकि सृष्टि सोनकला, राहुल कुमार निराला और स्वाति पैंकरा महासमुंद में पदस्थ की गई हैं।
इसके अलावा रिचा रेनी तिग्गा, अश्विन एक्का और हेमंत प्रसाद को अंबिकापुर, सौरभ कुमार तरार को कांकेर, अंजू पाथरे को जगदलपुर और सीमा पांडेय को केशकाल (कोंडागांव) में जिम्मेदारी मिली है।
अक्षांक्षा एक्सेस पन्ना और करण शाह खुशरो को धमतरी, शिवानी दहेरिया को दंतेवाड़ा, ऋतु नेताम और अपूर्वा मरकाम को कवर्धा तथा एडविना एक्का को बलरामपुर-रामानुजगंज में पदस्थ किया गया है।
अधीनस्थ न्यायपालिका को मिलेगी मजबूती
नए न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति से प्रदेश की अधीनस्थ अदालतों में न्यायिक कार्यबल को मजबूती मिलने की उम्मीद है। विभिन्न जिलों में नए सिविल जजों की उपलब्धता से न्यायालयीन कामकाज को गति देने और लंबित प्रकरणों के निपटारे में मदद मिलने की संभावना है।




































