Tuesday, September 29, 2026
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक सर्जरी: 38 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, कई विभागों में...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक सर्जरी: 38 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, कई विभागों में बदले कार्यभार

7

The Duniyadari:रायपुर। छत्तीसगढ़ मंत्रालय में विभागीय कामकाज के संचालन को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने 38 अनुभाग अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया है। 28 सितंबर 2026 को जारी आदेश के तहत महानदी भवन में कार्यरत अधिकारियों को अलग-अलग विभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

गृह, वित्त और जल संसाधन सहित कई विभागों में नई तैनाती

इस बदलाव में मंत्रालय के कई महत्वपूर्ण विभाग शामिल हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, दिनकर गजभिये को गृह विभाग के एनआरआई सेल, घासीराम नेताम को जल संसाधन विभाग और गुलाब साव को वित्त विभाग में पदस्थ किया गया है। वहीं, प्रतिभा हमने को समाज कल्याण विभाग तथा डॉ. विद्याभूषण को गृह विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। 

इसके अलावा वन एवं जलवायु परिवर्तन, चिकित्सा शिक्षा, परिवहन, खनिज साधन, मछली पालन और लोकभवन सचिवालय समेत विभिन्न विभागों में भी अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव किया गया है। 

तत्काल प्रभाव से लागू होगा आदेश

सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार, अधिकारियों की नई पदस्थापना तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी। संबंधित अधिकारियों को नए विभागों में कार्यभार ग्रहण करने और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। 

इस फेरबदल से मंत्रालय के विभिन्न विभागों में अनुभाग अधिकारियों के बीच कामकाज और जिम्मेदारियों का नया विभाजन किया गया है।