Wednesday, September 30, 2026
Home रायपुर छत्तीसगढ़ में IAS अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी, दो अफसरों को मिला अहम...

छत्तीसगढ़ में IAS अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी, दो अफसरों को मिला अहम प्रभार

8

The Duniyadari: रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया है। यह बदलाव संबंधित अधिकारी के अवकाश पर जाने के चलते किया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश के दौरान उनके विभाग की जिम्मेदारी आईएएस राजेंद्र कुमार कटारा को दी गई है। कटारा वर्तमान दायित्वों के साथ नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।

दीपक कुमार अग्रवाल 9 सितंबर 2026 से 27 नवंबर 2026 तक अवकाश पर हैं। उनके अवकाश की अवधि में छत्तीसगढ़ लोक आयोग के सचिव पद का अतिरिक्त दायित्व आईएएस इफ्फत आरा को सौंपा गया है। इफ्फत आरा वर्तमान में विशेष सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के पद पर कार्यरत हैं।

वहीं राजेंद्र कुमार कटारा वर्तमान में विशेष सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के साथ संचालक, आयुष तथा पंजीयक, फर्म एवं संस्थाएं का अतिरिक्त दायित्व संभाल रहे हैं। अब उनके जिम्मे नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी रहेगी।

सरकार के इस प्रशासनिक आदेश के बाद संबंधित विभागों के कामकाज को सुचारु बनाए रखने के लिए दोनों अधिकारियों को उनके मौजूदा दायित्वों के साथ नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।