Friday, November 20, 2026
Home भोपाल शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, छत्तीसगढ़ दौरा रद्द; CM साय...

शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, छत्तीसगढ़ दौरा रद्द; CM साय ने जताया शोक

68
Screenshot

The Duniyadari: रायपुर। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी माता काशी बाई का 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर के बाद छत्तीसगढ़ का प्रस्तावित दौरा भी रद्द कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, काशी बाई का भोपाल स्थित एम्स में इलाज चल रहा था। उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के पैतृक ग्राम जैत में किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री की माता के निधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संदेश के जरिए शिवराज सिंह चौहान और उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।