Friday, November 20, 2026
Home रायपुर छत्तीसगढ़ में दो IAS अधिकारियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी, प्रमुख सचिव पद...

छत्तीसगढ़ में दो IAS अधिकारियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी, प्रमुख सचिव पद पर हुआ प्रमोशन

6

The Duniyadari: वित्त और स्कूल शिक्षा विभाग में हुए अहम बदलाव, शासन ने जारी किया पदोन्नति आदेश

रायपुर, 20 नवंबर। छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक व्यवस्था में वरिष्ठ स्तर पर बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने 2002 बैच के दो आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव स्तर पर पदोन्नत करने का निर्णय लिया है। इस फैसले के तहत डॉ. रोहित यादव और डॉ. कमलप्रीत सिंह को उच्च वेतनमान का लाभ दिया गया है।

नई जिम्मेदारी के तहत डॉ. रोहित यादव वित्त विभाग में प्रमुख सचिव के रूप में कार्यभार संभालेंगे। उनके पास जनसंपर्क विभाग के प्रमुख सचिव का अतिरिक्त दायित्व भी रहेगा। इसके साथ ही उन्हें पेंशन निराकरण समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

वहीं, डॉ. कमलप्रीत सिंह को स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। शासन के इस फैसले के बाद दोनों अधिकारियों की प्रशासनिक भूमिका और महत्वपूर्ण हो गई है। पदोन्नति से संबंधित आदेश भी जारी कर दिया गया है।