Sunday, April 26, 2026
Home Uncategorized BIG BREAKING: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मिला ओमिक्रॉन का पहला मरीज, स्वास्थ्य...

BIG BREAKING: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मिला ओमिक्रॉन का पहला मरीज, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

550

बिलासपुर/रायपुर। बिलासपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां ओ​मिक्रॉन के एक मरीज की पुष्टि हुई।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात से लौटे बिलासपुर जिले के एक 52 वर्षीय व्यक्ति के कोरोना पीड़ित होने के बाद उसका सैंपल जिनोमिक सिक्वेंसिंग जांच (WGS) के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज भुवनेश्वर भेजा गया था। स्वास्थ्य विभाग को आज जांच रिपोर्ट मिली है जिसमें कोविड-19 के ओमिक्रॉन (“Omicron” B.1.1529) वेरिएंट की पुष्टि हुई है।